• We evaluate ourselves by our work, Others evaluate us by our results
  • हम हमारा मूल्यांकन अपने कार्यों से करते हैं, लोग हमारा मूल्यांकन हमारे परिणाम से करते हैं

Message from the Principal




Principal
Mrs. Varsha Deshpande









Here at SMAPS, education is not limited to text books and Examinations. It is a shared journey built on complete transparency, trust and mutual respect between the school, parents and the community.

We strongly believe that human values must be instilled before academic excellence. Our foremost responsibility is to nurture children who are honest, compassionate, disciplined, respectful- children who understand the importance of their parents, teachers, culture and roots.

In a rapidly changing world, we strive to keep our students deeply connected to their family values, local traditions and community life. We encourage them to take pride in their origins while developing the confidence and skills needed to face the future with strength- mentally, emotionally and morally.
Our vision is to shape a generation that does not drift away from society, but rather gives back to it- students who grown into responsible citizens and leaders capable of contributing positively to their surroundings, improving their community and creating a better, more humane society.

With the active support of parents and the community, we remain committed to providing an environment where children grow as balanced individuals-rooted in values, guided by integrity and inspired to serve.

Together, let us work towards building not just successful students but good human beings.

मोरेश्वर विद्यालय इस क्षेत्र की आवश्यकताओं, संस्कृति और मूल्यों को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, अपितु यह पारदर्शिता, विश्वास और सामाजिक सहभागिता पर आधारित एक जीवन दृष्टि है।

हमारा मानना है कि बच्चों में सबसे पहले संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्य विकसित होना चाहिए। हमारे विद्यार्थी अपने माता-पिता, गुरुओं, बुजुर्गों और अपनी मिट्टी के प्रति सम्मान रखना सीखें — यही हमारी शिक्षा का मूल उद्देश्य है।

हम अपने क्षेत्र की स्थानीय परंपराओं, भाषा, कृषि आधारित जीवनशैली और सामुदायिक मूल्यों से बच्चों को जोड़े रखते हुए उन्हें आधुनिक ज्ञान और कौशल से भी सशक्त बनाते हैं। इससे वे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए आत्मविश्वासी, मानसिक व नैतिक रूप से मजबूत बनते हैं।

हमारी यह कामना है कि हमारे विद्यार्थी आगे चलकर केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने गाँव, क्षेत्र और समाज के विकास में योगदान दें — स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से हमारा विद्यालय ऐसे नागरिक तैयार करने का प्रयास कर रहा है जो अपनी संस्कृति पर गर्व करें, समाज के प्रति उत्तरदायी हों और अपने परिवेश को बेहतर बनाने का संकल्प रखें।

आइए, मिलकर अपनी आने वाली पीढ़ी को ऐसा मार्गदर्शन दें जिससे वे ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से भी समृद्ध बनें।